तलवंडी, 19 अक्तूबर :तलवंडी साबो में एक पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब पति द्वारा पत्नी का कत्ल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच पत्नी की गोली मारकर हत्या करने और दो रिश्तेदारों को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डी.एस.पी. राजेश स्नेही तलवंडी साबो ने बताया कि गांव जीवन सिंह वाला में झगड़ा हो गया। सुखजीवन सिंह पुत्र कुलवंत सिंह पुत्र गुरदित सिंह निवासी गांव कलालवाला जिला बठिंडा और उसकी बहन मंजीत कौर का इलाज सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में चल रहा है और सुखदीप कौर पत्नी जगतार सिंह निवासी जीवन सिंह वाला की गोली लगने से मौत हो गई है। इस पर पुलिस प्रमुख तलवंडी साबो सर्बजीत कौर सिविल अस्पताल तलवंडी साबो पहुंची और सुखजीवन सिंह के बयानों के आधार पर जगतार सिंह पुत्र अमर सिंह, जसविंदर कौर पत्नी अमर सिंह वासी जीवन सिंह वाला, निर्मलजीत कौर पत्नी जगतार सिंह वासी गांव वारे जिला मानसा, गगनदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र अजायब सिंह निवासी गांव गदराना जिला सिरसा हरियाणा पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सभी आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
पति पत्नी के विवाद में पति ने की पत्नी की मौत
109
previous post