विवाहित युवती का शव कमरे से मिला, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

by TheUnmuteHindi
विवाहित युवती का शव कमरे से मिला, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहित युवती का शव कमरे से मिला, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
नई दिल्ली, 18 दिसंबर : जयपुर में एक विवाहिता युवती का शव उसके कमरे से मिलने के कारण सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता के परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज को लेकर तंग परेशान करने का भी आरोप लगाया है। जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में गत दिवस एक युवती का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका हर्षिता ने कुछ घंटे पहले अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए अपनी जान को खतरे में बताया था और आशंका जताई थी कि उसके पति पंकज और ससुराल वाले उसे मार देंगे। युवती के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद हर्षिता के पति पंकज ने उसे जयपुरिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल स्टाफ ने तुरंत हर्षिता के ताऊ को सूचना दी, जिससे मामले में नए पहलू सामने आए। युवती के पिता अशोक तंवर का आरोप है कि हर्षिता की लव मैरिज के बाद पंकज और उसके परिवार ने उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। पंकज शराब के नशे में अपनी पत्नी को मारता था और दहेज लाने की धमकी देता था। पुलिस द्वारा उक्त मामले की बारीकी के साथ जांच पड़ताल भी की जा रही है।

You may also like