तीन मासूम बच्चियों के हथियारे को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सज़ा, टॉफी में ज़हर देकर की थी ह्त्या

by Nishi_kashyap
ह्त्या

कौशांबी,12 जून 2025: यूपी के कौशांबी जिले की अदालत ने टॉफी में जहर देखकर 3 बच्चियों की हत्या को अंजाम देने वाले व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई और उस पर 35,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

टॉफी में जहर मिलाकर ली मासूम बच्ची की जान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त, 2023 को वादी राजकुमार प्रजापति ने कड़ा धाम थाना पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी वर्षा रानी (8) छत पर सो रही थी। सुबह उसके पड़ोसी शिव शंकर ने टॉफी में जहर मिलाकर अपनी छत से उसकी बेटी के बिस्तर पर फेंक दी।

अदालत ने सुनाई दोषी को उम्र कैद की सजा

मासूम बच्ची ने टॉफी उठा ली और नीचे आकर उसके चचेरे भाई वासुदेव की 2 बेटियों साधना (08) और शालिनी (06) के साथ बाँटकर खाली। जिसके बाद तीनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी। तीनों बच्चियों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में दोषी पाए गए शिव शंकर को बुधवार को अपर जिला न्यायाधीश शिरीन जैदी की अदालत ने उम्र कैद की सजा और उस पर 35,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़े:  UP News: लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में मिले 8 नए केस

You may also like