राजगढ़, 22 मई 2025: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक बड़ा अजब गजब मामला सामने आया। एक सरकारी सामूहिक विवाह समारोह हाई-वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बन गया। ये सब तब हुआ जब एक महिला कांस्टेबल मंडप पर पहुंची और दूल्हे अजय को रोकते हुए दावा किया कि वह उसकी पहली पत्नी है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रेलवे में नौकरी करने वाले अजय एक युवती से शादी करने जा रहा था। तभी एक महिला कांस्टेबल अपनी दोस्तों के साथ राजगढ़ सामूहिक विवाह के मंडप पर पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि अजय ने उससे पहले शादी की थी और बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर रहा है। उसने सबूत के तौर पर अपनी और अजय की पुरानी शादी की तस्वीरें दिखाईं, जिससे वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। हंगामे के बीच आयोजकों और पुलिस को तुरंत दखल देना पड़ा।
मंडप पर बैठी दुल्हन और उसका परिवार इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में आ गया। दुल्हन के परिजनों ने शादी रोक दी, और वह अपने परिवार के साथ गांव लौट गई। स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। अब राजगढ़ पुलिस इस बात की पता लगा रही है कि क्या अजय ने सही में पहली शादी की थी। अब ये देखना होगा की क्या उसके खिलाफ द्विविवाह या धोखाधड़ी का मामला दर्ज होता है या नहीं।
ये भी देखे: सोनीपत: गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉय्ज़ हॉस्टल ले जा रहा था शख्स, ऐसे हुआ खुलासा