ठेकेदार को बाइक सवारों ने गोलियों से भूना

by TheUnmuteHindi
ठेकेदार को बाइक सवारों ने गोलियों से भूना

ठेकेदार को बाइक सवारों ने गोलियों से भूना
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ामा पेट्रोल पंप के कुछ बाइक सवारों ने एक ठेकेदार का गोलियां मारकर कत्ल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी वार्ड नौ निवासी जनेश्वरी राय के बेटे पवन कुमार राय (44) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार पवन कुमार खावन दियारा में रोड कंस्ट्रक्शन का काम करवा रहे थे। बुधवार की रात करीब 10 बजे रोड़ का कालीकरण करवा कर पवन कुमार राय अपने परिवार के ही चार लोगों के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैनी थाना क्षेत्र के कड़ामा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए दो बाइक सवार छह अपराधियों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। कार रुकते ही बाइक सवार अपराधियों ने बीच में बैठे ठेकेदार पवन कुमार राय को गाड़ी से उतारकर गोलियों से भून डाला। पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी फरार हो गए।

You may also like