दी क्लास फौर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन ने डीसी दफ्तर आगे की भूख हड़ताल
– मांगों को लेकर की जोरदार नारेबाजी
पटियाला, 25 जनवरी : दी क्लास फोरथ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन पंजाब (1680) की तरफ से वणपाल, वन मंडल दफ्तरों के आगे चल रहे अनिश्चिितकालीन धरने साथ- साथ, यहां डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के आगे सामूहिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी और मांगोंं को ले कर जोरदार नारेबाजी की गई।
इस मौके भूख हड़ताली कैंप के आगे हुई रैली में ऐलान किया गया कि गणतंत्र दिवस पर आप सरकार कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने में फेल साबित हुई है। रोजगार देने की बजाए रोजगार छीनने की तरफ चल पड़ी है। इसके मंत्रियों को झंडा लहराने का नैतिक तौर पर कोई हक नहीं है। ऐलान किया गया कि जंगलात समेत सेहत विभाग में से बिना कोई कारण बताए कामों से फारग किये कर्मचारियों को फिर कामों पर लेने सहित कर्मचारियों, पैंशनरों व स्कीम वर्करों की मांगें मनवाने के लिए गणतंत्र दिवस पर झंडा लहराने आने वाले मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों को झंडा मार्च करके मांगों के याद पत्र दिए जाएंगे तथा 19 फरवरी को मोहाली में रैली की जाएगी।
इस मौके दर्शन सिंह लुबाना, मेला सिंह पुनावाल, नारंग सिंह, जगमोहन नोलखा, राम लाल रामा, तरलोचन माड़ू, शिव चरण, दर्शन मलेवाल, तरलोचन मंडोली, बलविन्दर सिंह नाभा, राजेश गोलू, तिरवैनी तिवाड़ी, शाम सिंह, सुखदेव सिंह झंडी, आदि जिला पुलिस प्रमुख नानक सिंह को मिले, उनके ध्यान में सारा मामला लाया गया और इनकी तरफ से वन मंत्री के साथ बातचीत करवाने का भरोसा दिया और पंजाब सरकार के साथ सम्बन्धित मांगों का मांग पत्र मुख्य मंत्री को दिलाने का भरोसा भी दिया। आज विशेष तौर पर साथी दर्शन सिंह लुबाना, जगमोहन नोलखा समेत तीन दर्जन नेता भूख हड़ताल पर बैठे और रोष रैली की। नेताओं ने तारीख 25 और 26 को विशाल रैली और झंडा मार्च करने का ऐलान भी किया।
दी क्लास फौर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन ने डीसी दफ्तर आगे की भूख हड़ताल
मांगों को लेकर की जोरदार नारेबाजी
54