दी क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन पंजाब ने किया नए साल का कैलंडर रिलीज
मौजूदा सरकार मुलाजिमों पैंशनरों को मिल रही सुविधाएं छीनने की तरफ जा रही हैं : राणवां
पटियाला : पंजाब सुबारडीनेट सर्विसिज फेडरेशन, दी क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन पंजाब (1680) द्वारा एकत्रता करके नए साल का कैलंडर मुलाजिम लहर के महरुम नेता का. सजण सिंह, का. रणबीर ङ्क्षसह ढिल्लों को समर्पित जारी किया । क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन के राज्य प्रधान दर्शन सिंह लुबाना, पंजाब सुबारडीनेट सर्विसिज फैडरेशन के राज्य प्रधान रणजीत सिंह राणवां ने कहा कि मौजूदा सरकार मुलाजिमों पैंशनरों को मिल रही सुविधाएं छीनने की तरफ जा रही हैं। 2004 की पैंशन बहाली कच्चे कर्मचारियों, मिड डे मील, आशा वर्करों, आंगनवाडी सहित अनेकों स्कीम वर्करों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को मोहाली में विभिन्न विभागों के आगे रैलियां की जाएंगी तथा 25 व 26 जनवरी को जिला सदर मुकामों पर क्लास फोर्थ यूनियन द्वारा सामूहिक भूख हड़तालें की जाएंगी । इस मौके सवरन सिंह बंगा, बलजिन्दर सिंह, राम लाल रामा, राजेश गोलू, दीप चंद हंस, माधो राही, राम प्रसाद सहोता, राम किशन, वरिंदर बैणी, अशोक बिट्टू, दर्शी कांत, शिव चरन, लखवीर लकी, मेजर ङ्क्षसह, राम दास, हरबंस वर्मा आदि मौजूद थे ।
दी क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन पंजाब ने किया नए साल का कैलंडर रिलीज
मौजूदा सरकार मुलाजिमों पैंशनरों को मिल रही सुविधाएं छीनने की तरफ जा रही हैं : राणवां
101