पटियाला, 3 मई : आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट chairman harchand singh barsat ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब की जवानी को बचाने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इस दिशा में बड़े स्तर पर काम किया है। इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए लोक लहर बनाने की आवश्यकता है, जिसके लिए पंजाब वासियों की ओर से साथ दिया जा रहा है।
वहीं इस समय केंद्र सरकार पंजाब punjab govt. का पानी लूटने के लिए कई चालें चल रही है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने धक्के से अवॉर्ड देकर गैर-सिद्धांतिक तरीकों का उपयोग कर पंजाब का पानी छीना। अब केंद्र की मोदी सरकार इससे भी आगे जाकर पंजाब के साथ बेइंसाफी कर रही है और पंजाब punjab के पानी पर डाका मारने जा रही है, जिसका पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान cm bhagwant singh maan की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा डटकर विरोध किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा पहले ही 3.110 एम.ए.एफ. पानी की खपत कर चुका है, जबकि उसका सालाना हिस्सा 2.987 एम.ए.एफ. है। हरियाणा द्वारा 8500 क्यूसेक पानी की मांग की जा रही है, जबकि पीने के लिए उन्हें 1700 क्यूसेक पानी की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बेइंसाफी नहीं है। पंजाब में बाढ़ आने के बावजूद कोई पैकेज नहीं दिया गया। करीब 7000 करोड़ रुपये का रूरल डिवेलपमेंट फंड रोक रखा है।
किसानों, मजदूरों का 94000 करोड़ माफ नहीं किया
उन्होंने कहा कि मोदी जी pm modi के नेतृत्व में केंद्र ने पिछले 11 वर्षों में बड़े अदारों के 16.50 लाख करोड़ के कजऱ्े माफ किये, परंतु पंजाब के किसानों, मजदूरों का 94000 करोड़ माफ नहीं किया। मोदी की छवि चमकाने के लिए 11 वर्षों में 15000 करोड़ से अधिक प्रचार पर खर्च किए गए।
भारत में फिरकू फूट डालने के लिए भाजपा bjp ने हर तरह के हठकंडे अपनाये, लेकिन भारत लोक राज संविधान बाबा साहिब डा. अंबेडकर के अनुसार चलना है और इसकी रक्षा के लिये हमारे नौजवानों के पास शहीद भगत सिंह जी का जोश है, सभी के भले के लिये बाबा नानक की बाणी है और हजारों महापुरुष मानवता के भले का संदेश देकर गये हैं।उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार पंजाब की अनख को चुनौती न दे। संविधान के अनुसार हमें हमारा हक दिया जाए, नहीं तो पंजाब वाले अपने हक लेना जानते हैं। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर साझी लड़ाई के लिए काम करना चाहिए।
यह भी देखें : मंडियों से जल्द से जल्द गेहूं की लिफ्टिंग करवाए केंद्र सरकार : हरचंद सिंह