सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र सरकार के द्वारा किसानों पर गोली चलाना चाहती है : डलेवाल
– केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट और लोगों को गुमराह कर रही है
पटियाला : माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल ने खनौरी बार्डर से पुलिस फोर्स के साथ उठाने के आए आदेश के बाद जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का बेहद सत्कार करता हूं परन्तु हैरानी है कि जिससे पूरा भारत इन्साफ की उम्मीद रखता है, वह सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार द्वारा मेरे और किसानों पर पुलिस फोर्स से गोली चलवाना चाहती है।
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि वह मरन व्रत पर अपनी मर्जी के साथ बैठे हैं, किसी के दबाव में आकर नहीं। इस लिए यदि सुप्रीम कोर्ट को उन की जान की परवाह है तो वह बार बार पंजाब सरकार को आदेश देने से केंद्र सरकार को आदेश जारी करे कि किसानों की एमएसपी समेत समुची मांगों को माना जाए।
डलेवाल ने कहा कि वह माननीय सुप्रीम कोर्ट को भी अपनी मांगों सम्बन्धित खुला पत्र लिख चुके हैं और इस सम्बन्धित देश की संसद मामलों बारे बनी कमेटी ने भी केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी है कि किसानों को एमएसपी दिया जाए परन्तु फिर भी किसानों खिलाफ सब कुछ एक सोची समझी साजिश के अंतर्गत हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जान की परवाह नहीं करते। किसानों की मांगें मानना जरूरी हैं, उन की जान बचानी नहीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अब तक देश के खुदकुशी कर चुके 7 लाख किसानों के परिवारों बारे भी सोचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी गारंटी मुद्दे पर न तो संसद की कोई सुनवाई कर रही है और न ही सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशें लागू कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र सरकार के द्वारा किसानों पर गोली चलाना चाहती है : डलेवाल
केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट और लोगों को गुमराह कर रही है
72