पंजाब के किसानों की भलाई नहीं चाहती केंद्र सरकार : बरिंदर कुमार गोयल
चंडीगढ़, 22 अक्तूबर : केंद्र सरकार पंजाब के किसानों का भला नहीं चाहती। यह शब्द कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने चंडीगढ़ में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव करती रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी की मांग तो पूरी नहीं हुई, लेकिन केंद्र सरकार जान-बूझ कर तय समय पर फसल नहीं उठा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं केंद्रीय मंत्री से मिले, लेकिन इसके बावजूद केंद्र ने पंजाब के गोदाम खाली नहीं कराए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अन्नदाता की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री आज चुप बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देश का अन्न भंडार भरने वाले पंजाब राज्य पर हो रहे अत्याचारों का जवाब अब जनता देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मजाक के कारण आज पंजाब के किसान धरने पर बैठे हैंl। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भूल गई है कि देश की आजादी के बाद पैदा हुए अनाज संकट के दौरान पंजाब के किसानों ने ही देश का पेट भरा था।उन्होंने कहा कि पंजाब हर बात अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के किसानों का हक देना चाहिए।
पंजाब के किसानों की भलाई नहीं चाहती केंद्र सरकार : बरिंदर कुमार गोयल
71