दवाओं का CDSCO रिपोर्ट में दवाओं का 112 सैंपल फेल, पंजाब की 11 दवाएं में 3 कफ सिरप भी शामिल

by Manu
कोल्ड्रिफ

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर 2025: सितंबर 2025 की CDSCO रिपोर्ट ने दवा उद्योग पर सवालों की बौछार कर दी है। देशभर में जांची गई दवाओं में से 112 सैंपल फेल साबित हुए। पंजाब की 11 दवाएं भी शामिल हैं। ये दवाएं पेट दर्द, बुखार, हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज, हाई बीपी, अस्थमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्जी जैसी जानलेवा बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल होती हैं। चिंता की बात ये है कि इनमें तीन कफ सिरप भी हैं। हाल ही में पंजाब सरकार ने आठ ऐसी दवाओं पर बैन लगा चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा 49 सैंपल हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्रियों से फेल निकले। इसके बाद गुजरात से 16, उत्तराखंड से 12, पंजाब से 11, और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से 6 सैंपल खराब पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को इन दवाओं पर तुरंत रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

ये भी देखे: जहरीले कफ सीरप बनाने वाली कोल्ड्रिफ कंपनी बंद, लाइसेंस हुआ रद्द

You may also like