कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, आठ लोगों की मौत

by TheUnmuteHindi
कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, आठ लोगों की मौत

कैथल, 12 अक्टूबर : कैथल के मुंदड़ी गांव में गत दिवस एक भीषण हादसा होने के कारण आठ लोगों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में गिर गई। घटना के समय यह परिवार पास के गांव में स्थित गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। रास्ते में, कार अचानक अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला, लेकिन अधिकांश लोग तब तक डूब चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया।कार का ड्राइवर काला गंभीर हालत में है और उसे सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल काला को इलाज दिया जा रहा है, जबकि लापता 12 वर्षीय लडक़ी कोमल की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। यह हादसा कार का अचानक संतुलन बिगड़ जाने तथा खराब सडक़ होने के कारण हुआ बताया जा रहा हे, जिस कारण इलाके में शोक की लहर है।

You may also like