शिमला, 28 जुलाई 2025: हिमाचल प्रदेश के श्री नैनादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ पंजाब के लुधियाना में एक दुखद हादसा हो गया। मलेरकोटला रोड पर जगेड़ा नहर पुल के पास रविवार रात एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी नहर में गिर गई, जिसमें सवार दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन से चार लोग अभी भी लापता हैं।
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में 24 से 29 श्रद्धालु सवार थे, जो लुधियाना के माणकवाल गांव के रहने वाले थे। पिकअप गाड़ी ओवरलोड थी। चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन संतुलन खो बैठा और गाड़ी सिरहिंद नहर में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। रात करीब 9:30 बजे गुरुद्वारे से हादसे की घोषणा की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। 22 लोगों को नहर से निकाला गया, जिनमें से 16 सुरक्षित हैं, जबकि छह की मौत हो गई।
ये भी देखे: किन्नौर में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल