कनाडा सरकार ने वर्क परमिट को लेकर किया बदलाव

by TheUnmuteHindi
कनाडा सरकार ने वर्क परमिट को लेकर किया बदलाव

नई दिल्ली, 25 नवंबर : कनाडा द्वारा एक बार फिर अपने नियमों में बदलाव करते हुए वर्कपरमिट धारकों के लिए बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार अब से लेबर मार्केट इंपैक्ट असेसमेंट धारकों को एक्सप्रेस एंट्री के तहत पीआर प्राप्त करने के लिए दिए जाने वाले अतिरिक्त 50 अंकों का लाभ नहीं मिलेगा। इस फैसले से खासकर उन व्यक्तियों पर असर पड़ेगा, जो पहले एलएमआईए खरीद कर कनाडा में काम करने आए थे और स्थायी निवास का सपना देख रहे थे। वहीं, इस बदलाव के कारण उन हजारों भारतीयों, खासकर पंजाबी समुदाय के लोगों, को बड़ा झटका लग सकता है, जो एलएमआईए (लेबर मार्केट इंपैक्ट असेसमेंट) के जरिए कनाडा में काम करने के साथ पीआर का सपना देख रहे थे। कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने हाल ही में पहले दिए गए 50 अंकों को हटाने का ऐलान किया है, जिससे अब इस प्रक्रिया का फायदा उठाकर पीआर पाने की संभावना पर बड़ा असर पड़ेगा। एलएमआईए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे कनाडा में नियोक्ता को किसी विदेशी कर्मचारी को काम पर रखने से पहले प्राप्त करना होता है। इस दस्तावेज से यह प्रमाणित होता है कि किसी कनाडाई नागरिक या स्थाई निवासी को उस पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता। इसलिए नियमों में बदलाव किया गया है।

You may also like