बदमाशों द्वारा चलाई गोली लगी युवती के पेट में

by TheUnmuteHindi
बदमाशों द्वारा चलाई गोली लगी युवती के पेट में

नई दिल्ली, 31 अगस्त : सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के रधाउर गांव में बदमाशों ने एक युवती को गोली मारकर घायल कर दिया। जख्मी युवती की पहचान रधाउर उतरी टोला वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद तिवारी की 18 वर्षीया पुत्री रिमझिम कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दो गोली बदमाशों के द्वारा चलाई गई है। जिसमें एक गोली दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग की गई थी। जबकि एक गोली उस युवती को पेट में जा लगी। जख्मी युवती का इलाज सीतामढ़ी शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। युवती का कहना है कि वह अपने कमरे में अकेले सो रही थी। उसके माता-पिता इलाज के लिए बाहर गए हुए हैं।

You may also like