फिरोजपुर, 11 नवंबर : फिरोजपुर के गांव खाई खेमे में एक शादी समारोह के दौरान किसी द्वारा चलाई गई गोली से दुल्हन बुरी तरह घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शादी होने के बाद जब दुल्हन की विदाई होने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे पर लग कर निकल गई। दुल्हन को गंभीर हालत में फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह और थाना सदर फिरोजपुर के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह ने बताया कि गांव हसनढूंट की करीब 25 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बाज सिंह की खाई खेमे में पार) आज शादी थी। जब वहां से दुल्हन की डोली जाने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे में जा लगी। उन्होंने बताया कि दुल्हन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बारात जिला तरनतारन के गांव सरहाली से आई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
शादी समारोह में चलाई गोली दुल्हन को लगने से हुई गंभीर घायल
56
previous post