ईंट भठे की दीवार ढहने से हुआ दर्दनाक हादसा, छोटे बच्चों की हुई मौत

प्रशासन सहायता का दिया भरोसा

by TheUnmuteHindi
ईंट भठे की दीवार ढहने से हुआ दर्दनाक हादसा, छोटे बच्चों की हुई मौत

ईंट भठे की दीवार ढहने से हुआ दर्दनाक हादसा, छोटे बच्चों की हुई मौत
प्रशासन सहायता का दिया भरोसा
हिसार, 23 दिसंबर : हिसार में ईंट भ_े पर एक दर्दनाक हादसा होने के कारण चार छोटे बच्चों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना में रविवार रात करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनू ईंट भ_े पर चिमनी के पास की दीवार गिरने से 20 मजदूर और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 3 महीने की निशा, 9 साल का सूरज, 9 साल का विवेक, और 5 साल की नंदिनी शामिल हैं। 5 साल की गौरी की हालत गंभीर है और उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक और गम का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीडि़त परिवारों को सहायता का भरोसा दिया है।
सोते समय ढह गई थी दीवार
जानकारी के अनुसार कि ईंट भ_े पर काम कर रहे सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के बधाव गांव के रहने वाले हैं। हादसे के समय मजदूर ईंट पथाई और चिमनी के पास खडेंजे लगाने का काम कर रहे थे। दीवार के पास ही उनके बच्चे सो रहे थे, जब अचानक दीवार ढह गई। घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हिसार रेफर किए जाने के दौरान 3 महीने की निशा ने भी दम तोड़ दिया। मजदूर ओमप्रकाश ने बताया कि यह पक्की ईंटों की दीवार थी। बाकी मजदूरों और बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उन्हें नारनौंद व हांसी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद बचाव कार्य जारी हैं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने संभव सहायता का भरोसा दिया है।

You may also like