मेवात के DSP के रीडर का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला, जांच शुरू

by Manu
मोहाली लड़का तालाब में मृत मिला

मेवात, 09 दिसंबर 2025: मेवात के फिरोजपुर झिरका DSP के रीडर राजकुमार का शव सोमवार सुबह भुलवाना में चमेली वन के रास्ते पर एक नीम के पेड़ से लटकता मिला। वह पलवल जिले के अतवा बिलोचपुर गांव के रहने वाले थे।

सुबह राहगीरों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक और क्राइम टीम को बुलाया। जेब से पुलिस विभाग का आई-कार्ड मिलने पर राजकुमार की पहचान हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया।

परिजनों ने बताया कि राजकुमार पिछले कई साल से DSP अजायब सिंह के साथ रीडर की ड्यूटी कर रहे थे। वे पिछले गुरुवार से ड्यूटी पर नहीं आए थे। घरवाले उन्हें ढूंढ रहे थे।

परिजनों का कहना है कि राजकुमार मिलनसार थे। किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं था। लेकिन उनका मोबाइल गायब है और पर्स में एक भी रुपया नहीं मिला। इससे परिवार को हत्या का शक हो रहा है।

पुलिस को भुलवाना रेलवे स्टेशन की पार्किंग में राजकुमार की मोटरसाइकिल मिली। पार्किंग की पर्ची भी बरामद हुई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी देखे: केस दबाने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

You may also like