पटियाला, 13 फ़रवरी 2026: पंजाब के पटियाला जिले में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मंगला का शव शुक्रवार को भाखड़ा नहर से बरामद कर लिया गया है। वे पिछले तीन दिनों से लापता थे। घटना पटियाला-समाना रोड पर धनेठा गांव के पास हुई जहां गोताखोरों की टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया था।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार अनिल मंगला मंगलवार शाम से गायब थे। उनकी तलाश में पुलिस ने भाखड़ा नहर के आसपास छापेमारी की। दो-तीन दिन पहले पटियाला-समाना रोड पर नहर किनारे उनका स्कूटर जैकेट और जूते बरामद हुए थे। इससे नहर में कूदने या डूबने की आशंका जताई गई थी।
भोले शंकर डाइवर क्लब के गोताखोर टीम के प्रधान शंकर भारद्वाज ने शव मिलने की पुष्टि की। डाइविंग टीमों ने लगातार सर्च अभियान चलाया जिसमें शुक्रवार को अनिल मंगला का शव नहर से निकाला गया।
पुलिस ने शव की पहचान की पुष्टि कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
ये भी देखे: टोहाना में बिजली निगम के असिस्टेंट फोरमैन का शव 6 दिन बाद भाखड़ा नहर से बरामद