बुलंदशहर से लापता 25 वर्षीय युवक का शव तालाब में मिला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

by Manu
मोहाली लड़का तालाब में मृत मिला

बुलंदशहर, 13 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ईंटल खुर्द गांव से लापता युवक का शव घर के पास तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 25 वर्षीय संदीप का शव 11 सितंबर को तालाब में तैरता हुआ बरामद हुआ था। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज खानपुर में शव का पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, ईंटल खुर्द गांव के रहने वाले संदीप 9 सितंबर की देर शाम फोन पर किसी से बात करते हुए घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद उनका फोन बंद हो गया। परिजनों ने पूरे गांव में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन यानी बुधवार को परिजनों ने सदर थाना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: Muzaffarpur News: नदी में नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, एक की शव बरामद

You may also like