भाजपा ने राहुल गांधी के संभल जाने की कोशिश की आलोचना की

by TheUnmuteHindi
भाजपा ने राहुल गांधी के संभल जाने की कोशिश की आलोचना की

भाजपा ने राहुल गांधी के संभल जाने की कोशिश की आलोचना की
नई दिल्ली, 5 दिसंबर : संभल जिले में एक मस्जिद के सर्वेक्षण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर वहां 31 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिस पर भाजपा ने कांंग्रेस के नेता राहुल गांधी के संभल जाने की कोशिश की आलोचना भी की है। जानकारी के अनुसार भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ‘किसी सहानुभूति’ के लिए संभल जाने की कोशिश नहीं की, बल्कि मीडिया का ध्यान आकृष्ट करने और अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के नेताओं की तुलना में ‘बेहतर फोटो खिंचवाने के अवसर को भुनाने की कोशिश के तहत की। राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबह राजधानी दिल्ली स्थित गाजीपुर सीमा पर पहुंचे, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और संभल में प्रवेश करने से उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण उन्हें गाजीपुर सीमा पर रोक दिया गया। वह सिर्फ वहां बेहतर फोटो खिंचवाने के लिए ही गए थे।

You may also like