खूनी चाईना डोर को लेकर प्रशासनिक अधिकारी हुए पूरी तरह सख्त

चाईना डोर बेचने वाले पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू

by TheUnmuteHindi
खूनी चाईना डोर को लेकर प्रशासनिक अधिकारी हुए पूरी तरह सख्त

खूनी चाईना डोर को लेकर प्रशासनिक अधिकारी हुए पूरी तरह सख्त
चाईना डोर बेचने वाले पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू
चंडीगढ़, 15 जनवरी : चाईना खूनी डोर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी बड़ी मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत रोजाना कोई ना कोई नया कारोबार पुलिस के हाथ लग रहा है। अब ताजा मामले मं बस्सी पठाना पुलिस में पुलिस ने एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब रवजोत गरेवाल के दिशा निर्देशों व डीएसपी राज कुमार शर्मा की अगुवाई में चायना डोर बेचने वालों के खिलाफकार्यवाही करते हुए बस्सी पठाना पुलिस के थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने एक नोजवान के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 223 ,125 बीएनसी वाइल्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की धारा 51,39 और एन्वायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 की धारा 15 के अधीन मामला दर्ज कर कथित आरोपी जतिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गत दिवस जब ए.एस.आई. पवन कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त व चैकिंग के दौरान नजदीक मोटे वाला चौक बस्सी पठाना मौजूद थे तो उन्हें एक मुखबिर ने सूचना दी कि कथित आरोपी जतिन कुमार जोकि स्पेयर र्पाट का काम करता हैं वह उसकी आड में चायना डोर रख कर ग्राहकों को बेच रहा है। यह डोर काँच से पकी की हुई है जो टूटती नहीं तथा इंसानों और जानवरों के लिए खतरनाक है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर तुरंत छापामारी करते हुए उक्त कथित आरोपी को चायना डोर सहित गिरफ्तार करअगली कार्यवाही आरंभ कर दी है। पिछले कई वर्षों से देश में पतंगबाजी के शौकीनों द्वारा स्वदेशी डोरों (मांझे) का इस्तेमाल छोड़ कर चाइना डोर को तव्वजो देनी शुरू कर दी गई। जिस की एक बार देश में आमद तो हुई परंतु इस के हानिकारक प्रभावों के बारे बाद में पता लगा और तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्यों कि इस डोर ने जहाँ अनेकों लोगों की कीमती जानें लेनी शुरू कर दीं, वहीं कई इंसानों और पशुओं को भी गंभीर हालातों में पहुँचा दिया। जिसे देखते हुए सरकार द्वारा इस डोर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई। लेकिन मनोरंजन का साधन कम और हादसों का कारण अधिक बनी यह कातिल डोर अभी भी बाजारों में सप्लाई हो रही है, जिसे चोरी छिपे दुकानदारों द्वारा ग्राहकों की माँग अनुसार बेचा जा रहा है।

You may also like