संभल में हुई हिंसा में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस नेछापाकारी करके शाजेब को किया गिरफ्तार
संभल। संभल में वर्ष 2024 के नवंबर में जामा मस्जिद में सर्वे के विरोध में कुछ लोगों द्वारा ङ्क्षहसा का उग्र प्रदर्शन किया गया था, जिसमें कुछ युवकों ने एक साथ एकत्र होकर तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की थी और उसमें एक आरोपी शाजेब के साथियों ने नखासा चौराहे पर पुलिस की बाइकों में आगजनी की थी। पहचान करने के बाद पुलिस ने बवाल में शामिल लोगों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया, वहीं हिंसा के बाद से शाजेब दिल्ली भाग गया था। पुलिस को हिंसा में शामिल लोगों के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करके शाजेब को आज गिरफ्तार क र लिया है।
जानकारी के अनुसार नखासा थाना पुलिस ने हिंसा के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के वाले उपद्रवी को ठंडी कोठी से गिरफ्तार किया है। वह हिंसा के बाद से दिल्ली भाग गया था और अपने साथी के बाटला हाउस से गिरफ्तार होने के बाद से अपनी गिरफ्तारी के डर से संभल न्यायालय में पेश होने आया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक तमंचा भी बरामद किया है। जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में हिंसा में शामिल होने के बाद युवक दिल्ली भाग गया था। 24 नवंबर को जामा मस्जिद में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान हिंसा भडक़ गई थी। थाना क्षेत्र में मुहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा व नखासा चौराहे पर भी बवालियों ने पथराव किया था। इस हिंसा में शामिल होकर पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपित मुहल्ला दीपासराय निवासी शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन को पुलिस ने गुरुवार को सूचना मिलने पर ठंडी कोठी मार्ग से गांव कल्याणपुर चौराहे की ओर से गिरफ्तार कर लिया, जिसको अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई आरंभ है तथा बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संभल में हुई हिंसा में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस नेछापाकारी करके शाजेब को किया गिरफ्तार
61