बस पुल से नीचे गिरने पर हुआ हादसा, कई लोग घायल
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : मथुरा वंृदावन भक्तों को लेकर जा रही एक मिनी बस के पुल से नीचे गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया, जिस कारण कई यात्री गंभीर रूप में घायल भी हो गए। जानकारी के अनुसार इस हादसे की सूचना मिलते ही नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा घायलों का इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो को हालात गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। गनीमत रही बस नदी में पानी के बीच नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा और जबलपुर निवासी यादव लोग संजय ट्रैवल्स की मिनी बस क्रमांक एमपी 20 टीए 1615 में सवार होकर रविवार रात मथुरा वृंदावन की यात्रा पर निकले थे। मिनी बस में चालक सहित 18 यात्री सवार थे। रात करीब दो बजे बस नोहटा थाना के पुल से गुजर रही थी। तभी बस सडक़ किनारे डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई। यहां भी बस तीन बार पलटी जिसके बाद घायल यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण पुल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा इलाज शुरू किया गया। पुलिस द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है।
बस पुल से नीचे गिरने पर हुआ हादसा, कई लोग घायल
154
previous post