गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण हुआ हादसा
नई दिल्ली, 3 दिसंबर : गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। गत दिनों जहां एक कार ब्रिज से गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। अब उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया। गनीमत रही कि तीन कार सवारों की जान बच गई। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजव पांडेय ने बताया कि औरैया निवासी दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथ दो लोग अपनी टाटा टैगोर कार से निकले थे। वह सैटेलाइट से गूगल मैप के सहारे पीलीभीत जा रहे थे। कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सडक़ का कटान कर दिया है। इस वजह से कार नहर में पलट गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए, जिनका इलाज चल रहा है।
गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण हुआ हादसा
136
previous post