नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर रतलाम से नागदा जा रही मालगाड़ी अचानक पलटने से हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए और उसमें से एक पलटी खा गया। इसके साथ ही विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे रतलाम स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान यात्री ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हो गया और कई यात्री ट्रेनें अपने नियमित समय के विपरीत चलने लगी। यह दुर्घटना गुरुवार रात 9.30 बजे की बताई जा रही है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ौदा की ओर से रतलाम स्टेशन होते हुए नागदा साइड जा रही मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर घटला ब्रिज के आगे अपयार्ड की ओर बेपटरी हो गई, जिस वजह से यह हादसा हुआ।
रतलाम रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पलटने से हुआ हादसा
51