Thailand School Shooting: थाईलैंड के स्कूल में 18 साल के युवक ने की फायरिंग, 3 घायल

by Manu
Thailand School Shooting

Thailand School Shooting: थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत सोंगखला के हाट याई जिले में एक स्कूल में बुधवार को 18 वर्षीय युवक ने बंदूक लेकर कुछ टीचरों और बच्चों को बंधक बना लिया। घटना तब हुई जब स्कूल की छुट्टी होने वाली थी।

लोकल मीडिया और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बंदूकधारी पातोंगप्रथानकिरिवात स्कूल में घुसा। उसने स्कूल के हेडमास्टर को गोली मार दी। कई टीचर और छात्र बिल्डिंग के अंदर फंस गए। सैकड़ों बच्चे भागने में सफल रहे। हथियारबंद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्कूल को घेर लिया और बातचीत के बाद बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारी ने अपडेट देते हुए बताया कि सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी बच्चे की मौत की खबर नहीं है लेकिन इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में हेडमास्टर शामिल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी देखे: Austria School Firing: ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 9 की मौत

You may also like