गुरुग्राम, 06 अगस्त 2025: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपने विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने सोहना रोड पर आर्किड बिजनेस पार्क में करीब 51,000 वर्ग फुट का सुपर बिल्ट-अप एरिया 9 साल के लिए पट्टे पर लिया है। इस जगह पर टेस्ला अपना शोरूम, सर्विस सेंटर और वेयरहाउस स्थापित करेगी।
यह टेस्ला का भारत में तीसरा शोरूम होगा। इससे पहले कंपनी मुंबई और दिल्ली में अपने शोरूम खोल चुकी है। रियल एस्टेट एनालिसिस फर्म सीआरई मैट्रिक्स के दस्तावेजों के मुताबिक, टेस्ला ने गरवाल प्रॉपर्टी से 33,475 वर्ग फुट का चार्जेबल एरिया किराए पर लिया है। पट्टा 15 जुलाई 2025 से शुरू हुआ और इसका रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई को हुआ। इस जगह पर कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, सर्विसिंग और स्टॉकिंग करेगी।
पट्टे की शर्तों के तहत टेस्ला ने 2.41 करोड़ रुपए सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा किए हैं। पहले साल के लिए किराया 40.17 लाख रुपए प्रति माह तय किया गया है, जिसमें हर साल बढ़ोतरी होगी।
ये भी देखे: Tesla in India: टेस्ला का भारत में प्रवेश, नियुक्तियां और नई रणनीतियां