आतंकियों द्वारा पंजाब पुलिस मुख्यालय मोहाली को बम से उड़ाने की मिली धमकी
डीजीपी के आदेशों के बाद सख्त किए गए सुरक्षा प्रबंध
चंडीगढ़, 20 दिसंबर : आतंकियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से पंजाब पुलिस को निशाना बनाते हुए, उस पर हमला करने की विभिन्न तरह की धमकियां दी जा रही है, जिसको लेकर पंजाब पुलिसद्वारा भीसुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अब पंजाब पुलिस मुख्यालय (मोहाली और चंडीगढ़ सेक्टर-9) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। गत दिवस पुलिस ने मुख्यालय का दौरा किया और जांच-पड़ताल शुरू की। मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है, जिसमें पुलिस की कई गाडिय़ां तैनात की गई हैं। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी निगरानी की जा रही है, और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसी प्रकार पुलिस द्वारा पंजाब में हालिया घटनाओं के मद्देनजर मोहाली जिले में सुरक्षा के विशेष उपाय किए जा रहे हैं।
डीजीपी के आदेशों पर की मजबूत नाकाबंदी
आतंकियों द्वारा मिल रही धमकियों को देखते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने भी अधिकारियों को सख्त सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के तहत अब जिले के सभी सीमा क्षेत्रों पर मजबूत नाकाबंदी की जा रही है और हर किसी की चैकिंग की जा हरी है।
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ाई गई चैकिंग
बता दें कि पिछले दिनों बख्शीवाला चौंकी पर ग्रेनेड हमला हुआ था। उसके बाद सुरक्षा को लेकर सुख्त प्रबंध किए गए हैं तथा हर किसी की चैङ्क्षकग की जा रही है। इन घटनाओं के मद्देनजर मोहाली पुलिस ने रोजाना रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाने का फैसला लिया है। गत रात्रि पुलिस द्वारा जगतपुरा बॉर्डर और एयरपोर्ट रोड पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। कैमरों से सभी वाहनों की रिकॉर्डिंग की गई। एसएसपी दीपक पारिक ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच का निरीक्षण किया।
आतंकियों द्वारा पंजाब पुलिस मुख्यालय मोहाली को बम से उड़ाने की मिली धमकी
डीजीपी के आदेशों के बाद सख्त किए गए सुरक्षा प्रबंध
57