पाक और ईरान की सीमा पर आतंकियों ने किया हमला

by TheUnmuteHindi
पाक और ईरान की सीमा पर आतंकियों ने किया हमला

पाक और ईरान की सीमा पर आतंकियों ने किया हमला
नई दिल्ली, 11 नवंबर : पाकिस्तान और ईरान के साथ लगती एक सीमा पर आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार इस हमले में ईरान के सुरक्षाकर्मियों की मौत होने की भी खबर है। खबर में कहा गया है कि मृतक सुरक्षाकर्मी अर्ध सैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के जातीय बलूच सदस्य थे तथा उनकी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के सरावन शहर में मौत हुई। सरावन, राजधानी तेहरान से करीब 1,400 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में है। किसी भी समूह ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जानकारी के अनुसार रेवोल्यूशनरी गार्ड के सैनिकों ने एक सैन्य अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया तथा नौ अन्य को गिरफ्तार कर लिया। उसने यह नहीं बताया कि ये आतंकवादी किस समूह के हैं। पिछले महीने अज्ञात बंदूकधारियों ने इसी प्रांत में रेवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी।

You may also like