चंडीगढ़, 02 दिसंबर 2025: पाकिस्तान में सियासी तूफान तेज हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थक मंगलवार को अडियाला जेल के बाहर जोरदार प्रदर्शन करने वाले हैं। जेल में इमरान से परिवार की मुलाकात की मांग को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सरकार ने रावलपिंडी में धारा 144 लगा दी है। सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। सुरक्षा बल तैनात हैं।
PTI नेता आंसद कायसर ने कहा कि पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर विरोध होगा। फिर जुलूस अडियाला जेल की ओर चलेगा। खैबर पख्तूनख्वा के सीएम सोहेल अफरीदी ने भी जेल के बाहर धरना दिया था। इमरान को आठवीं बार मुलाकात से रोका गया। पार्टी का दावा है कि जेल प्रशासन मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।
इमरान की बहन नूरीन नियाज़ी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जेल में भाई पर जुल्म हो रहा है। उन्हें कैद-ए-तन्हाई में रखा गया है। बिजली काट दी जाती है। कोई किताब या सुविधा नहीं। परिवार को चार हफ्ते से मिलने नहीं दिया जा रहा। नूरीन ने कहा कि मुनीर अगर किसी एक को भी इमरान से मिला दे तो हालात बिगड़ने से बच जाएंगे। पुलिस ने बहनों पर लाठीचार्ज भी किया। नूरीन ने पंजाब पुलिस चीफ को पत्र लिखा। उन्होंने हमले को सुनियोजित बताया।
ये भी देखे: इमरान खान के 17 समर्थकों को 10 साल की जेल, जाने क्या है पूरा मामला?