65
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर : बीजेपी पर कड़ा प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा केवल नफरत फैलाने और हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने के लिए है। केंद्रीय मंत्री मंडल में केवल दो व्यक्तियों के हाथों में फैसले होते हैं और बाकी मंत्रियों के पास कोई काम नहीं है। इसलिए यह लोग यात्रा पर निकले हैं। मंगलवार को दिल्ली से पटना लौटने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झारखंड चुनाव और आगामी रणनीतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया और देश की जनता को जागरूक करने की अपील की। तेजस्वी ने गिरिराज सिंह की स्वाभिमान यात्रा को हिंसा और सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश बताया। तेजस्वी ने आगे कहा कि हमें शिक्षा, रोजगार और विकास की बात करनी चाहिए, लेकिन यह लोग केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।