Akasa Air: पुणे से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर में आई तकनीकी खराबी, रोकी गई उड़ान

by Manu
Akasa Air

पुणे, 13 जनवरी 2026: अकासा एयर की पुणे से बेंगलुरु जा रही उड़ान को हवाई अड्डे पर आखिरी मिनट में रोका गया। विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, उड़ान QP-1421 मंगलवार सुबह 8:50 बजे पुणे हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना होनी थी। यात्रियों को सुबह 8:10 बजे विमान में सवार कराया गया था और विमान टेकऑफ के लिए तैयार था। लेकिन टेकऑफ से ठीक पहले पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया।

इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचकर खराबी का पता लगा रही है। फिलहाल उड़ान रद्द कर दी गई है और वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

ये भी देखे: दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC खराबी से 100+ उड़ानें लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी

You may also like