मुंबई, 26 जून 2025: अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ (2012) के सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, और मेकर्स ने हाल ही में इसका पहला टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने दर्शकों की बेसब्री और बढ़ा दी है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ होगी एक्शन कॉमेडी फिल्म
‘सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर दमदार और मनोरंजक है, जिसमें एक्शन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण दिखाई देता है। टीजर में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर अपने पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि नीरू बाजवा फिल्म में ताजगी का तड़का लगाती दिख रही हैं। टीजर के आखिरी सीन में अजय देवगन के मजाकिया अंदाज में कहना, “पाजी, कदी हंस भी लिया करो,” दर्शकों को हंसा देता है। कुल मिलाकर, टीजर ने फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है।
25 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है। सरदार एंड कंपनी के मैडनेस में आपका स्वागत है। 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में।” यह फिल्म अगले साल 25 जुलाई को रिलीज होगी, और फैंस इस एक्शन-कॉमेडी ड्रामे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी देखे: Drishyam 3: अजय देवगन की हिट फिल्म दृश्यम 3 का हुआ ऐलान