टीम ह्यूमन सर्विस सोसायटी ने किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला
पटियाला : टीम ह्यूमन सर्विस सोसायटी ने किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल के समर्थन में मुख्य कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में टीम के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जितिंदर शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई उनकी अकेले की नहीं है, पंजाब और देश के सभी लोगों को उनके समर्थन में आना चाहिए, किसान नहीं तो खाना नहीं, हम उनकी मेहनत से जी रहे हैं । सरकारों को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। हमारी पूरी टीम पूरे पंजाब में उनके साथ है और टीम ने उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना भी की । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितिंदर शर्मा सेवानिवृत्त एसएसपी, पवन कुमार सेवानिवृत्त एसएसपी, सुशील कुमार एससी सेल चेयरमैन, करमजीत लचकानी चेयरमैन टिकुन केसला, लक्की यादव, अध्यक्ष रतन मट्टू, सरपंच हरमिंदर सिंह, निर्मल जैन, प्रिंसिपल अनिता राधा शर्मा, गुरविंदर कौर, किरण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में टीम के सदस्य उपस्थित थे।
टीम ह्यूमन सर्विस सोसायटी ने किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला
59