नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : बेगूसराय में एक शिक्षक द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के प्रति विवादित टिप्पणी करने पर वहां केस्थानीय लोग भडक़ गए। जानकारी के अनुसार शिक्षक ने कक्षा सात के छात्रों को पढ़ाते समय यह दावा किया कि भगवान हनुमान मुसलमान थे और वह नमाज पढ़ते थे। इस बयान के बाद स्कूल में हंगामा मच गया, जिसके चलते स्थानीय समुदाय में गहरी नाराजगी फैली। यह मामला तब उजागर हुआ जब छात्रों ने अपने अभिभावकों को इस विवादित शिक्षा के बारे में बताया। जब अभिभावकों ने इस बात को सुना, तो उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने स्कूल पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। अभिभावकों का कहना था कि इस प्रकार की शिक्षाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि बच्चों के मन में भ्रम भी पैदा कर सकती हैं। इस मामले में विवाद बढ़ता देख शिक्षक जियाउद्दीन ने अपने बयान पर खेद जताया और लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। लेकिन उनकी माफी के बावजूद, अभिभावक और स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की मांग की। लोगों के अंदर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था।
शिक्षक ने भगवान हनुमान को लेकर की विवादित टिप्पणी
125