शिक्षक की गोलियां मारकर की हत्या
शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : शेखपुरा में एक सरकारी शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आज उसकी सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शिक्षक की यह हत्या शेखपुरा चेवाड़ा रोड में बसंत गांव के पास की गई। बाइक से जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने रोक कर तीन गोली मारी, जोकि उसके सीने और पेट में गोली लगने से शिक्षक घायल होकर वहीं गिर गए। पुलिस के सहयोग से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारामौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।
जानिए क्या है मामला
जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक की पहचान जिले के अरियरी थाना के हुसैनाबाद गांव निवासी पिंटू रजक के रूप में की गई। यह गुनहेसा गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। शिक्षक का स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो भी पिछले साल वायरल हुआ था। जिसको लेकर विभाग के द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई भी की गई थी। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि शिक्षक अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। तभी बसंत गांव से पहले ही अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस मामले में मुकद्दमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
74
previous post