59
लखनऊ, 21 अगस्त : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) परिसर में बुधवार को फिर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है जब तक नई मेरिट सूची व काउंसलिंग कार्यक्रम जारी नहीं होता,तब तक वह प्रदर्शन करते रहेंगे। मंगलवार की देर रात इन्हें पुलिस ने मौके से हटा दिया था अभ्यर्थियों को राजधानी में अलग-अलग स्थान पर छोड़ दिया था। आरक्षण विसंगति को दूर कर नई मेरिट सूची जारी करने की मांग कर रहे यह अभ्यर्थी फिर सुबह एससीईआरटी परिसर में एकजुट हुए और आंदोलन शुरू कर दिया।