तरनतारन उपचुनाव रिजल्ट: AAP के हरमीत सिंह संधू 13वें राउंड में 11,594 वोटों से आगे

by Manu
तरनतारन

तरनतारन, 14 नवंबर 2025: विधानसभा क्षेत्र तरनतारन में उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती चल रही है।

आपको बता दे कि, 11 नवंबर को 61 फीसदी वोट पड़े थे। मतदाताओं ने जमकर हिस्सा लिया। 13वें राउंड में AAP के हरमीत सिंह संधू ने 35,476 वोट हासिल किए। वे 11,594 वोटों से आगे चल रहे है। SAD की सुखविंदर कौर रंधावा को 23,882 वोट मिले।

कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज को 11,946 वोट पड़े है। अकाली दल के मंदीप खालसा को 15,819 वोट मिले है। भाजपा के हरजीत सिंह संधू को 4,918 वोट हासिल हुए है।

ये भी देखे: तरनतारन उपचुनाव: सीएम भगवंत मान का रोड शो, महिलाओं को 1000 रुपये देने का ऐलान

You may also like