तामिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 6 की मौत
मुख्यमंत्री ने किया जिले का दौरा
नई दिल्ली, 4 जनवरी : तामिलनाडु में पटाखा बनाने वाली फैक्टरियों में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जहां पिछले वर्ष यहां बड़े हादसे हुए थे। वहीं अब तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसको लेकर अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। आगे की जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री से अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अग्निशमन विभाग ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की,वर्तमान में बचाव कार्य में लगा हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच चल रही है और दुर्घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस कारखाने में हुआ जहां विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हाल ही में विरुधुनगर जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने पटाखा फैक्ट्री मालिकों से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया। बता दें कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और यहां कई हादसे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते साल हुए एक हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि इसके बावजूद वहां हादसे नहीं रुक रहे हैं।
तामिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 6 की मौत
मुख्यमंत्री ने किया जिले का दौरा
73
previous post