50
पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी याचिकाओं को किया खारिज
चंडीगढ़: पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिससे पंजाब में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि इस दौरान हाई कोर्ट में करीब 170 याचिकाएं दाखिल की गईं, जिनमें ज्यादातर याचिकाएं आरक्षण को लेकर थीं. इसके अलावा एक ही परिवार के वोट अलग-अलग वार्डों में बनाने के मामले भी सामने आए। पंचायत चुनाव को लेकर दायर सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए कोर्ट ने पंजाब सरकार को सबकुछ ठीक करने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि पंजाब में पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होने हैं।