अमेरिका, 14 अक्तूबर : डोनाल्ड ट्रंप की रैली में एक बार फिर एक संदिगध व्यकित को हथियारों सहित गिरफतार करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति के वाहन से हथियार, गोला-बारूद और कई फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए। रिवरसाइड काउंटी के शेरिफ चाड बियांको ने बताया कि 49 वर्षीय संदिग्ध, जो लास वेगास का निवासी है, अमान्य लाइसेंस प्लेट लगी एक एसयूवी चला रहा था। उसने पत्रकार होने का दावा किया, लेकिन उसके पास वैध प्रमाण नहीं थे। वाहन की तलाशी में हथियारों के साथ विभिन्न नामों के पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस मिले। संदिग्ध को हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 5,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत पर उसी दिन रिहा कर दिया गया। घटना से ट्रंप या उनके समर्थकों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। मामले की जांच अभी जारी है, और संदिग्ध को 2 जनवरी 2025 को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भीडोनाल्ड ट्रंप पर कई हमले हो चुके हैं, जिसे लेकर जांच जारी है।
डोनाल्ड ट्रंप की रैली में संदिगध व्यक्ति हथियारों सहित गिरफ्तार
58
previous post