सुरजेवाला ने गन्ने के रेट में बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, बोले- गन्ने के रेट में ₹15 की बढ़ोतरी

by Manu
सुरजेवाला

कैथल, 30 अक्टूबर 2026: कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गन्ने के रेट में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट के केवल महंगाई दर की अपेक्षा कम बढ़ोतरी करके सरकार ने खेती विरोधी चेहरा प्रदर्शित किया है। इससे किसान गन्ने की खेती नहीं करेंगे। और शुगर मिलों पर ताले लग जाएंगे। इस संबंध में सुरजेवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की है।

पोस्ट में सुरजेवाला ने लिखा है कि त्यौहार के सीजन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने एक बार फिर गन्ना उत्पादक किसान से निर्दयी मजाक किया है। गन्ने की कीमत में मात्र 15 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी 415 रुपए से 430 रुपए प्रति क्विंटल ने नायब सैनी व उनकी सरकार का किसान विरोधी क्रूर चेहरा बेनकाब कर दिया है।

सुरजेवाला ने कहा कि महंगाई की दर ही 9 प्रतिशत तक है। ऐसे में गेहूं की एमएसपी में 0.9 प्रतिशत वृद्धि एक प्रतिशत से भी कम और गन्ने की कीमत में तीन प्रतिशत वृद्धि दिखाती है कि भाजपा सरकार खेती विरोधी है। सीएम नायब सैनी कहने को तो उत्तर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन साफ है कि सरकार ये चाहती है कि किसान गन्ना पैदा करना बंद कर दे।

ये भी देखे: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपी हिरासत में, 2 महिलाएं भी शामिल

You may also like