मणकु एग्रोटैक समाना के एम.डी. सुखविन्दर सिंह मणकु ने रेड क्रास सोसायटी को विजन केयर के लिए 3.52 लाख रुपए का चैक डिप्टी कमिश्नर को सौंपा
– मणकु एग्रोटैक की तरफ से समाज भलाई के लिए की सेवाएं प्रशंसनीय – डा. प्रीति यादव
पटियाला : मणकु एग्रोटैक प्राईवेट लिमटिड समाना के एम.डी. सुखविन्दर सिंह मणकु ने अपने सी.एस. ार. फंडों में से 3 लाख 52 हजार रुपए का चैक इंडियन रेड क्रास सोसायटी पटियाला को विजन केयर प्रोजैकट के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यांदव को सौंपा है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला रेड क्रास सोसायटी की तरफ से पटियाला जिले के सभी 16 शिक्षा ब्लाकों में जिला शिक्षा सोसायटी के द्वारा नजर की संभाल के लिए जागरूकता मुहिम चलाकर सरकारी स्कूलों के 88000 विद्यार्थियों की नजर चैक करवा कर उनको जरूरी ऐनकें प्रदान की जानी हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैकट ज्योति फाउंडेशन के सहयोग के साथ तीन पड़ावों में पूरा किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने सुखविन्दर सिंह मणकु की तरफ से मणकु एग्रोटैक प्राईवेट लिमटिड के सी. एस. आर. फंडों में से समाज भलाई के लिए दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने अपील की कि अन्य संस्थाएं भी इसी तरह समाज भलाई के लिए अपना योगदान डालने के लिए आगे आएं। इस मौके जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर अंगद सिंह सोही, मणकु एग्रोटैक के सी.ए. राजेश गुप्ता और रेड क्रास सोसायटी के सचिव डा. प्रितपाल सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। सुखविन्दर सिंह मण्कु ने बताया कि मणकु एग्रोटैक समाना ने जिला प्रशासन पटियाला को कोविड समय 20 लाख रुपए, सिवल अस्पताल समाना के लिए डायलासिस यूनिट, जैनरेटर सैट और लांडरी के लिए 54 लाख रुपए, चैक इंडियन रेड क्रास सोसायटी पटियाला के लिए मैडीकल फैसिलटीज की अपग्रेडेशन और मैडीकल साजो सामान खरीदने के लिए 50 लाख रुपए का चैक देने समेत अन्य भी कई सामाजिक कामों के लिए अपना योगदान डाला है।
मणकु एग्रोटैक समाना के एम.डी. सुखविन्दर सिंह मणकु ने रेड क्रास सोसायटी को विजन केयर के लिए 3.52 लाख रुपए का चैक डिप्टी कमिश्नर को सौंपा
मणकु एग्रोटैक की तरफ से समाज भलाई के लिए की सेवाएं प्रशंसनीय - डा. प्रीति यादव
58