सुखबीर बादल श्री आनंदपुर साहिब में सेवा के लिए पहुंचे

by TheUnmuteHindi
सुखबीर बादल श्री आनंदपुर साहिब में सेवा के लिए पहुंचे

सुखबीर बादल श्री आनंदपुर साहिब में सेवा के लिए पहुंचे
चंडीगढ़, 5 दिसंबर : श्री दरबार साहिब में अकाली दल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल पर हुए हमले के बाद अब उनकी सेवा रूपनगर में श्री केसगढ़ साहिब में लगा दी गई है। सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के रूपनगर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच तख्त केसगढ़ साहिब के बाहर ‘सेवादार’ के रूप में सेवा दी।‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्राप्त पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल सुरक्षाकर्मियों के घेरे में आनंदपुर साहिब पहुंचे। वह ‘सेवादार’ की नीली वर्दी में एक हाथ में भाला लेकर गुरद्वारे के प्रवेश द्वार पर बैठ गये।वह 2007-2017 के बीच पंजाब में शिअद सरकार और पार्टी द्वारा की गयी ‘गलतियों’ के लिए सिखों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय अकाल तख्त द्वारा सुनायी गयी धार्मिक सजा का पालन कर रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब ने उन्हें अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के अलावा तख्त केसगढ़, तख्त दमदमा साहिब तथा मुक्तसर के दरबार साहिब एवं फतेहगढ़ साहिब में दो-दो दिन के लिए ‘सेवादार’ के रूप सेवा करने का निर्देश दिया है, जिसको निभाने के लिए अब वह केसगढ़ साहिब पहुंच गए हैं।

You may also like