पुराने ढर्रे की राजनीति से हर बार सफलता नहीं मिल सकती : खरगे

by TheUnmuteHindi
पुराने ढर्रे की राजनीति से हर बार सफलता नहीं मिल सकती : खरगे

पुराने ढर्रे की राजनीति से हर बार सफलता नहीं मिल सकती : खरगे
नई दिल्ली, 30 नवंबर : कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि पार्टी को पुराने ढर्रे की राजनीति से हर बार सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि ईवीएम ने चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है और ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करवाना निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है। खडग़े ने कहा, ‘हमें तुरंत (हरियाणा-महाराष्ट्र के) चुनावी नतीजों से सबक लेते हुए संगठन के स्तर पर अपनी सभी कमजोरियों और खामियों को दुरुस्त करने की जरूरत है। ये नतीजे हमारे लिए संदेश हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को पार्टी के लिए बड़ा झटका करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि अब जवाबदेही तय करने के साथ ही कठोर निर्णय लेने होंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह भी कहा कि पार्टी नेताओं को अनुशासन का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कई प्रदेशों में पार्टी के भीतर गुटबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘सबसे अहम बात जो मैं बार-बार कहता हूं कि एकता की कमी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी हमें काफी नुकसान पहुंचाती है।’ उन्होंने कहा, ‘जब तक हम एक होकर चुनाव नहीं लड़ेंगे, आपस में एक-दूसरे के ख़िलाफ बयानबाजी बंद नहीं करेंगे तो अपने विरोधियों को राजनीतिक शिकस्त कैसे दे सकेंगे? इसलिए जरूरी है कि हम सख्ती से अनुशासन का पालन करें।

You may also like