71
डी.ए.वी. स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में राज्य स्तर पर रायफल शूटिंग में पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
पटियाला : डी. ए. वी. स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल , पटियाला के विद्यार्थियों ने एयर रायफल शूटिंग में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके अपने विद्यालय के नाम को चार चांद लगाए । इसमें अंडर 17 ब्वायज राइफल शूटिंग में क्रिश जोशी ने स्वर्ण पदक और अंडर 19 गर्ल्स में मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया । कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुश्री सुखजीत कौर जी ने दोनो विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके कोच परवेज़ जोशी जी का हार्दिक धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि यह सुनहरा दिन खिलाड़ियों और उनके कोच के कठोर परिश्रम और अथक प्रयासों का ही परिणाम है ।