मुजफ्फरनगर में नवविवाहिता का संघर्ष, दहेज मांगने का आरोप

by chahat sikri
मुजफ्फरनगर में नवविवाहिता का संघर्ष

मुजफ्फरनगर, 2 अप्रैल 2025: मुजफ्फरनगर मे एक नवविवाहिता 30 मार्च से ए टू जेड कॉलोनी में अपने ससुराल वालों के घर के बाहर बैठी है। क्योंकि उसके पति प्रणव सिंघल और उसके परिवार ने कथित तौर पर 50 लाख रुपये के दहेज की मांग को लेकर उसे घर में घुसने नहीं दिया था।

30 वर्षीय शालिनी सिंघल ने इस साल 2 फरवरी को 32 वर्षीय प्रणव सिंघल से शादी की थी। यह जोड़ा 15 फरवरी को हनीमून पर इंडोनेशिया गया था और दस दिन बाद वापस लौटा था।

सूत्रों के अनुसार

सूत्रों के अनुसार शालिनी 5 मार्च तक अपने ससुराल वालों के साथ रही थी।जिसके बाद वह होली के लिए अपने माता-पिता के घर चली गई। जब वह 30 मार्च को वापस लौटी तो उसे कथित तौर पर घर में घुसने से रोक दिया गया था। जिसके कारण वह धरने पर बैठ गई। इस बीच प्रणव सिंघल ने दहेज मांगने से इनकार किया और कहा कि उन्हें और उनके परिवार को अपनी सुरक्षा का डर है। उन्होंने आरोप लगाया हम इस बात से डरे हुए हैं कि वह क्या कर सकती है।

खास तौर पर मेरठ में हुए ब्लू ड्रम कांड के बाद। उसने हमें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इसलिए हम उसे अपने घर में रहने की अनुमति नहीं दे सकते। मीडिया को संबोधित करते हुए नई मंडी की सर्किल ऑफिसर रूपाली राव ने कहा पुलिस को अभी तक दुल्हन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद हम कार्रवाई करेंगे।

यह भी देखे: छात्रावास के कमरे में फांसी: पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

You may also like