वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से शेयर बाजार में रही तेजी
सेंसेक्स व निफ्टी के कारोबार में रहा लाभ
मुंबई, 20 जनवरी : वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के कारण सोमवार को सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में नौ प्रतिशत की तेजी आई वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे। इसी प्रकार निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 398.21 अंक चढक़र 77,017.54 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 105.15 अंक की बढ़त के साथ 23,308.35 अंक पर रहा। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से शेयर बाजार में रही तेजी
सेंसेक्स व निफ्टी के कारोबार में रहा लाभ
57
previous post