पंजाब पुलिस की कड़ी कार्रवाई! 509 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ़्तार

by Nishi_kashyap
नशा तस्कर

दीनानगर,24 जुलाई, 2025: पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 509 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के सरहदी गाँव ‘आदिया’ का रहने वाला है। बताया जा रहा है की वह पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को संभालने का काम करता था।

डीएसपी दीनानगर रजिंदर सिंह मिन्हास ने इस बारे में जानकारी दी कि थाना दोरांगला में तैनात एएसआई (ASI) भूपिंदर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी सहजप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह को शक के आधार पर आलीनंगल की दाना मंडी से पकड़ा।

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसमें से 509 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में जाँच की जा रही है कि यह हेरोइन कहाँ से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

यह भी पढ़ें: UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की परेशानियाँ

You may also like